चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर शहरी स्थित मुनि आश्रम में बुधवार से 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यहां नरसिंह आश्रम स्थित कोयल नदी घाट से जल भर कर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मुख्य बाजार होकर मुनि आश्रम तक गई। इसके बाद पूजन स्थल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर विधिवत हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया। कीर्तन में झारखंड, बंगाल व ओडिसा से आये 8 कीर्तन समूह यहां 72 घंटों तक लगातार कीर्तन करेंगे। इसमें महिलाओं की कीर्तन टीम भी शामिल है। मौके पर मुख्य रुप से कीर्तन समिति के राजेश साहू, अनिल तिवारी, पंकज दास, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.