रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। जैन धर्म के मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने शनिवार को अपने भक्त समूह और गाजे-बाजे के साथ राजधानी में मंगल प्रवेश किया। उनकी नगर प्रवेश यात्रा जैसे ही पिस्का मोड़ पहुंची, वहां पहले से प्रतीक्षारत श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ बैंड-बाजों की धुन पर उनकी अगवानी की और शोभायात्रा में शामिल हो गए। मुनिश्री के आगमन के साथ ही मार्ग में भक्तों की संख्या निरंतर बढ़ती गई, जिससे यह यात्रा करीब एक किलोमीटर लंबी हो गई। भक्तों के जयकारों के बीच प्रवेश यात्रा रातू रोड स्थित बासुपूज्य मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक मुनिश्री का पाद प्रक्षालन किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में भगवान जिनेंद्र देव के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा लॉट्स कला की मनमोहक प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.