फरीदाबाद, मार्च 23 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे श्री 1008 सर्वतोभद्र महामंडल विधान का सोमवार को दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक और शांतिधारा से हुई। मुनियों के प्रवचनों में धर्म, संयम और अहिंसा का संदेश दिया गया, जिसे सुनने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को जैन धर्म के सिद्धांतों से जोड़ना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.