देहरादून, अप्रैल 7 -- नई टिहरी। आपरेशन प्रहार के तहत चलाये गये अभियान के तहत बीती देर रात को मुनिकीरेती पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में एक बोलेरो पिकअप वाहन से 60 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा। जो नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस का बड़ा प्रहार रहा। मामले में यूपी बिजनौर के दो लोगों को शराब के साथ वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल का कार्यभार संभालते ही नव नियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे ने सभी थानों की पुलिस को नशे को लेकर आपरेशन प्रहार को तेज करने के साथ ही थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिसके तहत थाना मुनि की रेती पुलिस ने बीती देर रात को गुलर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से अवैध रूप से ले जाए जा...