देहरादून, मई 1 -- नई टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर मुनिकीरेती पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत निरूद्ध वारंटी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मीडीया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों को पकड़ने की कार्यवाई निरंतर गतिमान है। जिसके तहत थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम ने एक वारण्टी रेखा रावत (45) पत्नी राकेश रावत, निवासी वार्ड नंबर 11, ढालवाला, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया है। वारंटी के विरुद्ध वाद संख्या 1074/23, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। महिला वांरटी को उनके निवास स्थान ढालवाला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों में एसआई प्रदीप रावत, प्रवीन नेगी, अक्ष सैनी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.