नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- IMFA share price: अगर पोर्टफोलियो में इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज (IMFA) के शेयर हैं तो ये खबर आपके लिए है। कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, डिविडेंड का भी ऐलान किया है। शानदार तिमाही नतीजे के बाद बुधवार को इस कंपनी के शेयर डिमांड में आ गए। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर करीब 3 पर्सेंट तक चढ़ा और क्लोजिंग 2.28% उछाल के साथ 1123.60 रुपये पर हुई। बता दें कि कंपनी के मुनाफे में 51% का उछाल आया है।हर शेयर पर Rs.5 का डिविडेंड IMFA ने अपने निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी हर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देगी। इसके लिए 12 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान 3 दिसंबर 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा। य...