नई दिल्ली, जनवरी 24 -- निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान बैंक के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब बैंक के शेयर पर निवशकों की नजर रहेगी। बता दें कि सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार खुलेगा क्योंकि सोमवार को गणतंत्र दिवस की वजह से ट्रेडिंग नहीं होगी।प्रॉफिट चार प्रतिशत बढ़कर 3446 करोड़ रुपये दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट चार प्रतिशत बढ़कर 3,446 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,305 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 16,741 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 16,050 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक की ब...