मुनाफे का लालच दे निवेश के नाम पर ठगे दो लाख रुपये
लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके के एलडीए कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए मोटा मुनाफा देने का लालच देकर दो लाख रुपये हड़प लिए।आशियाना के सेक्टर-आई निवासी प्रशान्त श्रीवास्तव ने बताया कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में उनके पास व्हाट्सएप कॉल के जरिए कुछ लोगों ने संपर्क किया। एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने बीती सात अक्तूबर को उन्होंने पहली बार 50 हजार रुपये ट्रांजेक्शन किए। ऐप पर रकम बढ़ती दिखाई देने लगी। जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। पीड़ित ने बताया कि 10 अक्टूबर, 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपये और जमा किए। कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसा नहीं निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.