फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- पलवल, केशव भारद्वाज। निवेश के जरिए 500 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 63 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थानापुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, होडल निवासी व्यक्ति ने यूट्यूब पर आय बढ़ाने के प्लान का विज्ञापन देखा था। इस पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल नंबर एक व्हाटसऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि तीन माह के अंदर उनके द्वारा किए जाने वाले निवेश पर 500 प्रतिशत का मुनाफा होगा। इस पर उनके जाल में फंस गए। उनके द्वारा सहमति जाने पर साइबर ठगों ने उनसे एक ऐप डाउनलोड करवा लिया। जब उन्हाेंने निवेश शुरू किया तो उनका ऐप पर उनकी रकम बढ़ती हुई दिखने लगी। इस पर उन्होंने अपने बैंक खाते से सारी रकम निकालकर कुल 63 लाख रुपये जमा कर दिए। ऐप में यह रक...