मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- साइबर ठगों ने छात्र को निवेश के नाम पर मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे 1 लाख 8 हजार रुपए की ठगी कर ली। छात्र ने थाना सिविल लाइन में अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मूल रुप से बुलंदशहर जनपद का रहने वाला छात्र संदीप सिंह वर्तमान में थाना सिविल लाइन की श्याम विहार कालोनी में किराए के मकान में रह रहा है। छात्र का कहना कि उसके पास 13 जनवरी को एक अज्ञात नम्बर से कॉल आयी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कॉइन बेस एक्सचेंज में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसके बाद अज्ञात आरोपी ने टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक भेजा। लिंक ओपन करने पर छात्र अपने बैंक खाते से अज्ञात आरोपी के दिए गए बैंक खातों में एक लाख 8 हजार रुपए का निवेश कर दिया। उसके बाद उसने आरोपी से मुनाफे की बात...