मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 40 लाख रुपये की ठगी
फरीदाबाद, जून 3 -- बल्लभगढ़,केशव भारद्वाज। जमीन खरीद में मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देने के बाद तिगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, पलवल की प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी हरीचंद सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बतया है कि इस वर्ष जनवरी में उसकी मुलाकात अभिषेक उर्फ करण तोमर से हुई थी। अभिषेक ने जमीन खरीदकर उसकी बिक्री करवाकर मोटा मुनाफा करवाने का भरोसा दिया था। आरोपी ने दावा किया था कि गाजियाबाद के कुछ लोग हैं, जो तिगांव क्षेत्र में जमीन खरीदना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 40 लाख रुपये की ठगी इस सौदे में बड़ा लाभ हो सकता है।आरोपी ने उसे इस सिलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.