मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 34 लाख ऐंठे
नोएडा, जून 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेक्टर-16 निवासी कारोबारी से 34 लाख 93 लाख हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने और ठगों का पता लगाने की कार्रवाई तेज कर दी है। बिसरख निवासी पीड़ित पंकज प्रिया रंजन ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ लोगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उन्होंने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करने की सलाह दी। शुरुआत में उन्हें अधिक लाभ का भरोसा दिलाया गया और प्लेटफॉर्म पर निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में कुल 34 लाख 93 हजार 850 रुपये निवेश कर दिए। प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.