मुनाफे का झांसा दे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से साढ़े छह लाख की ठगी
कानपुर, अगस्त 7 -- चकेरी, संवाददाता। गोविंदनगर में साफ्टवेयर इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में 50 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर फंसाया और फिर 6.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपित ने उन्हें अपनी कंपनी को 68 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिलने और साथ ही फर्जी बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज भी दिखाकर ठगी की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। रतनलाल नगर निवासी अवधेश कुमार पांचाल ने बताया कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात बर्रा विश्वबैंक जे सेक्टर निवासी विकल्प श्रीवास्तव से हुई थी। उसने खुद को ब्रांडमेट डिजिटल कंपनी का मालिक बताया। आरोपित ने उनसे कहा कि उसकी फर्म को एडलविस कंपनी से 68 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग और साफ्टवेयर का काम होना है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.