मुनाफे का झांसा दे दस करोड़ से अधिक ठगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन निवासी व्यक्ति से दस करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठगने का मामला सामने आया है। नंदग्राम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता की कहानी राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेसेस सोसाइटी में रहने वाले संदीप गोयल के मुताबिक उनकी मुलाकात नोएडा सेक्टर-22 निवासी रवि राणा से हुई थी। रवि ने उन्हें बड़े कारोबारियों के बारे में बताया, जो व्यापार में रुपये लगाकर भारी मुनाफा कमाते हैं। आरोप है कि उसे 15 से 20 प्रतिशत तक लाभ देने का भरोसा दिया गया। शुरुआत में 10 से 20 लाख रुपये लिए गए और निर्धारित समय पर रकम वापस कर दी गई। इससे उनका आरोपियों पर विश्वास बढ़ गया। संदीप गोयल के मुताबिक मई 2023 के आसपास करोड़ों रुपये निवेश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.