मुनाफे का झांसा देकर 21.52 लाख ठगे, मुकदमा
कानपुर, जुलाई 7 -- चकेरी। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग और सामान डिलीवरी में निवेश का ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 21.52 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चकेरी थाने में मामला दर्ज किया है। चकेरी के सनिगवां गांव निवासी हिमांशु कुशवाहा के अनुसार 3 जून को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें ट्रेडिंग के बारे में बताया गया और मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित ने भेजे गए लिंक पर अपना अकांउट बनाकर कई बार में 21.52 लाख का निवेश कर दिया। इसके बाद जब लिंक के माध्यम से निवेश और मुनाफे की धनराशि निकलनी चाही तो अतिरिक्त धनराशि की मांग होने लगी। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में लेकर 12.81 लाख ऐंठे इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल समेत चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.