काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर संवाददाता। पांच लोगों ने एक व्यक्ति पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने करीब 15 लोगों से 78.46 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आर्य नगर निवासी गौरव अरोरा पुत्र जयप्रकाश अरोरा ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर दी। बताया कि उनके साथी भूप सिंह निवासी ग्राम बघेलेवाला और विनोद अरोरा निवासी टांडा उज्जैन की वर्ष 2023 में खड़कपुर देवीपुरा स्थित शुगर फैक्टरी क्षेत्र के एक व्यक्ति से डॉक्टर लेन स्थित एक दुकान पर मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को कमेटी के माध्यम से निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने वाला बताया। आरोपी के झांसे में आकर दिसंबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच कई किस्तों में कुल 1.07 लाख रु...