मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने 1.15 लाख रुपये ठगे
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तथाकथित ऑनलाइन प्लेटफार्म पर निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 1.15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। धूमनगंज पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात मोबाइल नंबरों व बैंक खातों की जांच कर रही है।चौफटका निवासी प्रणय घोष की तहरीर के मुताबिक, अनजान मोबाइल नंबर से कॉल करने वाले ने ऑनलाइन ट्रेडिंग करने की सलाह देते हुए अच्छे मुनाफे का प्रलोभन दिया। उसने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पंजीकृत और वैध है। उस पर विश्वास कर प्रणय घोष ने कई किस्तों में एक लाख 15 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर दिया। लेकिन, इसके बाद शातिरों ने तकनीकी खराबी बताकर अतिरिक्त रुपये जमा करने की मांग की। ऑनलाइन फ्रॉड का आभास होने पर प्रणय घोष ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.