गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर दो लोगों से 35 लाख रुपये ठग लिए। दोनों ही मामलों में ठगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और वेब पोर्टल के जरिए विश्वास जीतकर रकम ऐंठी। ठगी के संबंध में पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दी। अभय खंड-चार इंदिरापुरम के ग्रीन अनुकंपा अपार्टमेंट में रहने वाले सुरेंद्र राणा ने पुलिस को बताया कि वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े थे, जिसे प्रेम प्रकाश वर्मा नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। ग्रुप में शेयर बाजार से मुनाफा कमाने के दावे किए जाते थे और निवेश से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। इस दौरान खुद को सर्विस मैनेजर बताने वाली ऐनली नाम की महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करने को कहा। उन्होंने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.