नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Vishal megamart result: विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनर का मुनाफा करीब 26 पर्सेंट बढ़ा है। हालांकि, अच्छे नतीजे होने के बाद भी कंपनी के शेयर को बेचने की होड़ थी। गुरुवार को यह शेयर 4 पर्सेंट तक टूट गया। शेयर की क्लोजिंग 2 पर्सेंट टूटकर 110 रुपये के स्तर पर हो गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 157.75 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 98.70 रुपये है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत बढ़कर Rs.258.77 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 18.7 प्रतिशत बढ़ा। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के Rs.3,140.32 करोड़ से बढ़कर R...