नई दिल्ली, जुलाई 25 -- टाटा ग्रुप की कंपनी- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बड़ा उछाल आया है। इस बीच, शुक्रवार को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में गिरावट आई। हालांकि, इसके फ्यूचर परफॉर्मेंस को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 28.77 प्रतिशत बढ़कर 427.19 करोड़ रुपये रहा। टाटा समूह की रोजमर्रा के उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी (एफएमसीजी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 331.75 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12 प्रतिशत ब...