रामपुर, मई 2 -- साइबर ठगों ने क्षेत्र की एक महिला से करीब 8.67 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए महिला को अपने जाल में फंसाया और टास्क के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम गदेय्या नसीमगंज निवासी किरनदीप कौर को बीती 12 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा था। वहां उन्हें आनलाइन काम के बदले अच्छे मुनाफे का आफर दिया गया। महिला जालसाजों की बातों में आ गई और काम शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- युवती समेत दो से ठगे 13.82 लाख रुपये शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद ठगों ने उनसे निवेश और अन्य बहानों से पैसे मांगना शुरू किया। ठगों के दबाव में आकर किरनदीप कौर ने अपने बैंक खाते से 6.08 लाख रुपये और दूसरे खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.