मुनादी कर पुलिस ने गैंगस्टर के घर चस्पा किया नोटिस
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी के घर पर मंगलवार को मुनादी कर नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। बिलरियागंज कस्बे के राजेंद्र नगर कांदू टोला निवासी गोरख प्रसाद गोंड उर्फ गौरव पुत्र वीरेंद्र गोंड उर्फ नागेंद्र के खिलाफ बिलरियागंज थाना में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हैं। इसकी विवेचना बिलरियागंज के प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित गोरख प्रसाद गोंड काफी दिनों से फरार चल रहा है। वह न तो पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ और न ही न्यायालय में। कोर्ट की ओर से गैंगस्टर के आरोपी के खिलाफ धारा 84 का आदेश जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.