मुनादी कराकर दो अपराधियों को किया जिला बदर
कुशीनगर, मई 18 -- कुशीनगर। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर पटहेरवा थाने की पुलिस ने अपराधी संदीप तिवारी पुत्र स्व. श्रीनाथ तिवारी निवासी पटहेरवा टोला हतवा व जोगेन्द्र उर्फ योगेन्द्र प्रसाद निवासी पगरा पड़री थाना पटहेरवा को जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश पर पूरे गांव में डुग्गी पिटवाकर व एनाउन्स करा कर जिला बदर की कार्रवाई रविवार को की गई। दोनों का आपराधिक इतिहास है। संदीप पर दो तथा योगेंद्र पर एक मुकदमा दर्ज है। जिला बदर की कार्रवाई करने वाली टीम में धीरेन्द्र राय थानाध्यक्ष, दरोगा प्रियांशु राय, विशाल कुमार, सिपाही शंखधर राय, अजय यादव, विनोद कुशवाहा व अल्तमस आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.