फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 21 -- फर्रुखाबाद। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना को सफल बनाए जाने के लिए बिजली कर्मचारियों को शाम को मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा बकाएदार पंजीकरण करा सकें, इसके लिए बिजली विभाग के एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लोग शाम के समय मुनादी करवाएं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर यह निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शाम के समय घरों में पुरुष व घर के मुखिया आदि मौजूद रहते हैं। दिन में वे लोग कामकाज के लिए चले जाते हैं। जब शाम को मुनादी होगी तो उन्हें ओटीएस के बारे में जानकारी हो सकेगी। इससे पंजीकरण बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.