वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए 27 मार्च से फिर ध्वस्तीकरण अभियान चलेगा। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से सोमवार को इस सम्बंध में मुनादी कराई गई। भवनस्वामियों को नोटिस भी दी गई। लाउडहेलर से सूचित किया गया कि जिन भवनस्वामियों की रजिस्ट्री हो गई है, वे तत्काल भवन खाली कर दें ताकि ध्वस्तीकरण किया जा सके। वहीं, यह भी कहा गया कि जिन भवनस्वामियों को किसी तरह की जानकारी चाहिए, वे चौक थाने में लगे कैम्प में आकर ले सकते हैं। दरअसल, दालमंडी मार्ग का लगभग 221 करोड़ से चौड़ीकरण होगा। 650 मीटर लम्बी यह सड़क 17.4 मीटर चौड़ी होगी। इसके दायरे में आने वाले 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी ने 46 भवनों की रजिस्ट्री करा ली और 25 मकान तोड़े जा चुके हैं। वहीं, चिह्नित भवनों में 21 को नगर निगम ने जर्जर और 12 को वीडीए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.