पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- मुनस्यारी। मुनस्यारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार युवक को चरस के साथ पकड़ा। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने धापा बैण्ड मुनस्यारी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने युवक को पकड़ा तो उसके पास से 206 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित बाइक सवार 25 वर्षीय युवक जीवन सिंह राणा निवासी गोल्फा के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बाइक को भी सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...