पिथौरागढ़, दिसम्बर 28 -- प्रदेश की पर्यटन नगरी मुनस्यारी में आज तक पार्किंग के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। हर वर्ष यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्यटक सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़े करने के लिए मजबूर हैं। रविवार को पर्यटकों के वाहन बस स्टैंड में पार्क होने से रोड़वेज बस को पार्क करने के लिए जगह तक नहीं मिली। मजबूरन बस चालक को सड़क पर ही रोड़वेज बस को पार्क करना पड़ा। महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही स्थानीय पर्यटकों का मुनस्यारी पहुंचने का सिलसिला जारी है। पर्यटकों के लिए पार्किंग एक बडी समस्या बनी हुई है,अधिकांश पर्यटक अपने निजी वाहनों से मुनस्यारी पहुंचते हैं। पर्यटन नगर होने के बावजूद अभी तक एक पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं किया गया है। पार्किंग न होने से अधिकांश पर्यटक सड़क किनारे और होटल, होम स्टे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.