पिथौरागढ़, अप्रैल 5 -- पर्यटन नगरी में लोग सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, सीमांत गांवों में सिलेंडर भराने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। स्थानीय महिलाएं अपना घरेलू कामकाज छोड़कर सिलेंडर के लिए लाइन लगा रही हैं, उसके बावजूद महिलाओं को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रसाई गैस पाने के लिए नए नए नियमों से उनको परेशान करने का काम किया जा रहा है। तहसीलदार आशीष रौतेला ने बताया कि डीएसी नंबर को लेकर दिक्कत आ रही है,जल्द समस्या का समाधान के लिए कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...