पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- पिथौरागढ़ नगर में ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति के बालकों की 07-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता मुनस्यारी ब्यॉयज टेनीज ने जीती। शनिवार को केएनयू जीआईसी खेल मैदान में प्रतियेगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकबला मुनस्यारी ब्यॉयज टेनीज और फुटबॉल एकेडमी मुनस्यारी के बीच हुआ। मुनस्यारी ब्यॉयज टेनीज ने जीता। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जोहार क्लब मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। जोहार क्लब मुनस्यारी विजयी रही। फाइनल मुकाबला मुनस्यारी ब्यॉयज टेनीज और जोहार क्लब मुनस्यारी के बीच हुआ। पैनाल्टी शूट-ऑउट में मुनस्यारी ब्यॉयज टेनीज ने जोहार क्लब मुनस्यारी को पराजित कर फाइनल में रोमांचक जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.