पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- मुनस्यारी डाकघर अपने भवन में शिफ्ट हो गया है। अब तक डाकघर ब्लॉक चौराहे स्थित एक किराए के मकान में चल रहा था। शुक्रवार को उपडाकघर मुनस्यारी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती, लोहाघाट के सहायक अधीक्षक ब्रजमोहन सिंह ऐरी, निरीक्षक मुकेश सिंह नगरकोटी, उपडाकपाल खीम सिंह कोरंगा, एसडीएम ललित मोहन तिवारी, उपडाकपाल तेजम आनंद जंगपांगी, बलवंत प्रसाद, सुरेश कुमार, कमल किशोर आदि कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.