मुनस्यारी की जनसमस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश, समाधान की मांग
पिथौरागढ़, जून 27 -- पूरन पांडेय, मुनस्यारी। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आपदा प्रभावित परिवारों का विस्थापन व दुर्गम व आपदा-संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मुनस्यारी में नियमित हेली सेवा शुरू करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। शनिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस चुनाव प्रभारी डीडीहाट अभिजीत सिंह तिवारी 'सत्यम', लक्ष्मण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, किशोर सिंह, सोनू खत्री, हरीश सिंह, लक्ष्मण भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश सिंह, बलवंत सिंह, संदीप कुमार, नवीन जेस्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.