धनबाद, अगस्त 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड से इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार नारी शक्ति को ही मिलेगा। धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्जी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तीन शिक्षिकाओं के नामों की अनुशंसा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए की है। बुधवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को अनुशंसा भेज दी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई नाम में जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस वर्मा माइंस, पूर्वी सिंहभूम की रंजीता गांधी, एमएस बरमसिया धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्जी और एमएल रुंगटा प्लस टू स्कूल चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम की शिल्पा गुप्ता शामिल है। शिक्षा विभाग के सचिव उमाशंकर की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने जिलों से प्राप्त अनुशंसा की समीक्...