नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता शालीमार बाग विधानसभा में मुनक नहर के किनारे तैयार किए जा रहे छठ घाट का शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्थाओं से जुड़े स्थलों के विकास और आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने निरीक्षण करने के बाद कहा कि मुनक नहर पर भव्य छठ घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि किस तरह से यह कार्य किया जा रहा है और अभी तक इसमें कितनी प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्...