नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पेपर लीक, बेरोजगारी, जाति जनगणना, शुद्धिकरण, महंगाई, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था समेत तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। पार्टी इन मुद्दों को लेकर जहां जनता के बीच जा रही है, वहीं सरकार पर दबाव बनाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस की कोशिश समाज के हर वर्ग और समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने की है। अहम बात यह है कि इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी के आंदोलन और जनसंपर्क की जिम्मेदारी खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संभाल रहे हैं। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए जहां वह युवाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं जनगणना के साथ स्पष्ट तौर पर जाति जनगणना का मुद्दा उठाकर ओबीसी मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं। 'शुद्धिक...