अररिया, मार्च 22 -- अररिया, संवाददाता स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की अररिया इकाई के बैनर तले ईद के दिन शनिवार को इस्लाम नगर ईदगाह में फिलिस्तीन के मुद्दे पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस बाबत संगठन के अररिया यूनिट अध्यक्ष रेहान अहमद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदर्शनी में फिलिस्तीन के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया और उनके बलिदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। साथ ही, फिलिस्तीन के मासूम बच्चों पर हो रहे अत्याचारों और जुल्म को प्रभावशाली तरीके से चित्रों और जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आम लोगों को फिलिस्तीन के हालात से अवगत कराना और इंसानियत के नजरिए से इस मुद्दे को समझने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रदर्श...