मुजफ्फर नगर, मई 6 -- मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी मुदित वर्मा को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ(एनसीएचएफ) के उपाध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्वाचित किया। मुदित वर्मा की उपलब्धि पर उनकी पत्नी एमएलसी वन्दना वर्मा ने बधाई दी। विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने बताया कि मुदित वर्मा ने अपने कार्यों से सहकारी आवास क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। वंदना ने विश्वास जताया कि मुदित के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ और अधिक सशक्त होकर नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.