हापुड़, जून 17 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुदाफरा में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं पथराव से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांति कर दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार किठौर रोड स्थित ग्राम मुदाफरा में बुधवार को एक पक्ष के जुगनू, जाहिद और जावेद का दूसरे पक्ष के रिहान, शमशीर तथा लईक के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर...