फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- बहुआ। अभी तक डीएपी के संकट से जूझ रही सहकारी समितियों में अब यूरिया के लिए मारामारी तेज हो गई है। सोमवार सहकारी समिति ललौली और मुत्तौर में यूरिया के लिए किसानों में जमकर हंगामा काटा। लंबी कतारों में खड़े किसानों की कई बार झड़प हुई, एक किसान ने खाद नहीं मिलने पर खुदकुशी करने की धमकी की। हालांकि बाद में उक्त किसान को खाद मुहैया कराते हुए किसी तरह उसे शांत कराया। गेहूं की पहली सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत को लेकर किल्लत तेज हो गई है। सहकारी समिति मुत्तौर सोसाइटी में सोमवार सुबह से ही खाद के लिए लोगों की भीड जमा हो गई। लाइन में लगे किसान काफी देर तक इंतजार करते रहे। लेटलतीफी पर उनका सब्र टूट गया और लोग हंगामा करने लगे। किसानों का हो हल्ला शुरू होने पर जिम्मेदारों ने वितरण शुरू किया, जिसके बाद लोग शांत हुए। वहीं खाद की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.