सहारनपुर, जून 1 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित मदीना मस्जिद में 56 वर्षीय मुतव्वली नौशाद का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात हत्या के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्योंकि, मुतव्वली की नाक से खून निकल रहा था और पास में ही एक खून से सनी बल्ली भी पड़ी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या आरोपी की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। बता दे कि मदीना मस्जिद में नौशाद कई वर्षों से मुतवल्ली का कार्य कर रहे थे। वह अविवाहित थे और अजीज कालोनी के निवासी थे। यह भी पढ़ें- मुतव्वली की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज 14 मई 2026 को दोपहर के समय जब कुछ लोग मस्जिद पहुंचे तो उन्होंने नौशाद को बेसुध हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। इसके अला...