शामली, नवम्बर 8 -- कैराना। एक महिला ने मुतवल्ली पर भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए। नगर के एक मोहल्ला की महिला ने कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान एसपी को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके घर के निकट एक धार्मिक स्थल में एक युवक मुतव्वली है। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व उक्त युवक उसके घर आया तथा उसके घर में भूत-प्रेत का साया बताकर डराया। कहा कि यदि इलाज नहीं कराया तो उसके व उसके बेटे की मौत हो जाएगी। आरोप है कि उक्त युवक ने कुछ दिन बाद उस पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। इसके बदले उसे पांच लाख रुपये नकद देने तथा हर महीने खर्च वहन करने का लालच दिया। धर्म बदलने पर घर से बुरी चीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.