देहरादून, मई 4 -- देहरादून। चूना भट्टा इलाके में वक्फ संपत्ति पर कब्जा एवं अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है। स्थानीय निवासी इस्लामउद्दीन अंसारी ने वक्फ बोर्ड के सीईओ को शिकायत की है कि कमेटी के मुतवल्ली गुलफाम शेख की मिलीभगत से यहां पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जबकि हाईकोर्ट ने भी यहां पर किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई है। आरोप लगाया कि पुलिस और वक्फ बोर्ड को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उधर, मुतवल्ली गुलफाम शेख ने आरोप निराधार बताए। कहा कि उन्होंने पहले ही अवैध निर्माण रुकवाने को नोटिस दिया है और केस दर्ज कराने को चिट्ठी सीईओ को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.