बक्सर, जून 21 -- पेज-05 के लिए ब्रह्मपुर के खानकाह शाह रहमतुल्लाह के सज्जादानशीन विवाद में रिपोर्ट का इंतजार तीन सदस्य जांच टीम ने पूरे मामले का किया गहन जांच पड़ताल जांच टीम ने सभी पक्षों से जानकारी प्राप्त कर लिया दस्तावेज फोटो:- कैप्सन ब्रह्मपुर, निज संवाददात। नगर पंचायत का ऐतिहासिक धार्मिक केंद्र खानकाह शाह रहमतुल्लाह अलैह में सज्जादानशीन-मुतवल्ली पद (मजार के प्रमुख) व प्रबंधन अधिकार को लेकर चल रहे विवाद गहराता चला गया है।

जांच प्रक्रिया इसकी जांच बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की देखरेख में कराई जा रही है। मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने विभिन्न पक्षों से जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त किए हैं। अब सभी की निगाहें जांच दल की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर वक्फ बोर्ड आगे की कार्रवाई करेगा। जानकारी के अनुसार खानकाह की स्था...