मुतवल्ली की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद के मुतवल्ली की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। मदीना मस्जिद के मुतवल्ली 56 वर्षीय नौशाद का शव शुक्रवार को मस्जिद के अंदर पड़ा मिला था। शव के पास एक बल्ली भी मिली थी, जिस पर खून के निशान पाए गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बिसरा रिजर्व कर लैब जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के बाद करीब नौ घंटे तक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। फुटेज में आसपास के दुकानदार मस्जिद परिसर में आते-जाते दिखे। इसमें नौशाद मस्जिद के गेट पर कुर्सी पर बैठे नजर आए और बाद में गिरने के बाद अंदर जाते दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.