अलीगढ़, अप्रैल 3 -- बरला, संवाददाता। क्षेत्र के मुढ़ेल गाँव की मुख्य गली में भारी कीचड़ और दलदल के बीच पिछले दो दिनों से फंसे एक बछड़े को गोरक्षक दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दो दिनों से असहाय अवस्था में फंसे इस बछड़े की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने गौरक्षक दल को इसकी सूचना दी। दलदल में तब्दील हुई मुख्य गली: ग्रामीणों के अनुसार, गाँव की मुख्य गली पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी है। लोग मजबूरन रास्तों को घुमाकर आने-जाने को विवश हैं। इसी दलदल में एक बछड़ा पिछले दो दिनों से फंसा हुआ था और तड़प रहा था।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा दल: गोरक्षक दल के सदस्य अजय कुशवाहा ने बताया कि उन्हें जैसे ही बछड़े के फंसे होने की सूचना मिली, वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। इस रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.