मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू
बदायूं, जून 6 -- दातागंज तहसील क्षेत्र में मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने को कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। कांग्रेसियों ने कहा कि पुल निर्माण की स्वीकृति तक उनका अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को दातागंज तहसील में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सौ से अधिक वकीलों एवं क्षेत्रवासियों से पोस्टकार्ड लिखवाकर मुख्यमंत्री को भेजे। पोस्टकार्डों में मुख्यमंत्री से मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत करने और बरसात से पहले काम पूरा कर आवागमन चालू करने की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत न होने से जनता में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- बटाने पुल संकट: 12 दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ डायवर्सन निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.