बगहा, जून 23 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह धनहा रतवल पुल से एक पिकअप से 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही पिकअप सवार दो शराब कारोबारीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। तभी यूपी के तरफ से एक पिकअप पहुंचा। जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप में लदा मुरी चना के बोरे के नीचे से कार्टून में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी मात्रा 635 लीटर है। दोनों शराब कारोबारियों की पहचान मोहम्मदपुर थाना निवासी रोहित कुमार एवं उत्तर प्रदेश के बोदरवार गांव निवासी रौशन लाल वर्मा के रूप में हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...