मुड़िया मोड़ पर मिट्टी ढुलाई से उड़ती धूल के खिलाफ प्रदर्शन
शाहजहांपुर, मई 24 -- सिंधौली। मुड़िया मोड़ के निकट सड़क पर मिट्टी ढुलाई के दौरान उड़ रही भारी धूल से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों से जेसीबी मशीन द्वारा खनन कर डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी ढुलाई की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा जाता है। ग्रामीण कृष्ण पाल ने बताया कि धूल के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है और खाना बनाना तक प्रभावित हो रहा है। वहीं राजीव कुमार टेलर ने कहा कि दुकान में धूल भर जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने और सड़क की मरम्मत कराकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। प्रदर्शन में अरविंद कुमार, पंकज, सुनील कुमार, नीरज, अमित, कमल सिंह, संजय यादव, विजय रतन और अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.