मुड़िया मेला के लिए रेलवे की तैयारियां अंतिम चरण में
आगरा, जुलाई 13 -- मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने को आगरा रेल मंडल की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि 24 से 31 जुलाई तक चलने वाले मेले के लिए मथुरा जं. और गोवर्धन स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। मथुरा जं. के द्वितीय प्रवेश द्वार (मालगोदाम की ओर) तथा तृतीय प्रवेश द्वार (धौली प्याऊ की ओर) यात्री शेड की विशेष व्यवस्था की गई है। स्टेशन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर तथा अतिरिक्त पूछताछ काउंटर संचालित किए जाएंगे। मथुरा जं., भूतेश्वर एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ तथा स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। ये कर्मचारी यात्रियों के मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.