मथुरा, मई 2 -- अधिकमास के साथ-साथ मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। गोवर्धन को 9 सुपर जोन, 21 जोन व 62 सेक्टरों में बांटते हुए व्यवस्थाएं की जाएंगी। शनिवार को मंडलायुक्त व डीआईजी ने मुड़िया पूर्णिमा की पहली बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को ससमय तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए तैयारियां की जाएं, ताकि यहां आने वाले परिक्रमार्थी सुगमता महसूस कर सकें। मेला को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। इस बार अधिकमास के चलते मुड़िया पूर्णिमा मेला 29 जुलाई को होना है। शनिवार को मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मुड़िया पूर्णिमा मे...