मथुरा, जुलाई 28 -- मुड़िया मेला में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में डेरा डाल दिया है। संघ के दर्जनों स्वयंसेवकों ने दानघाटी मंदिर, परिक्रमा मार्ग, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित मार्ग दिखाने, पेयजल उपलब्ध कराने, प्राथमिक उपचार दिलाने तथा खोया-पाया संबंधी सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। खंड प्रचारक अमित, स्वयंसेवक ज्ञानेंद्र सिंह राणा, श्याम सुंदर उपाध्याय, कपिल सेठ ने बताया कि लगाता तीन वर्ष से गिरिराज नगरी में श्रद्धालुओं की सेवा में स्वयंसेवकों की टीम सुबह से देर रात तक विभिन्न सेवा केंद्रों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही है। यह भी पढ़ें- मुड़...